International Journal of Technology and Applied Science

E-ISSN: 2230-9004     Impact Factor: 9.914

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 17 Issue 6 (June 2026) Submit your research before the last 3 days of this month to publish your research paper in the current issue.

कोविड-19 से निपटने में ग्राम पंचायतों की भूमिका

Author(s) चन्द्र कांत झा
Country India
Abstract कोविड-19 महामारी ने वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और सामाजिक जीवन को अभूतपूर्व संकट में डाल दिया। इस महामारी के कारण न केवल लाखों लोगों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा, बल्कि विकास की गति भी धीमी हो गई। भारत जैसे विशाल और ग्रामीण बहुल देश में इस संकट का प्रभाव विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला, जहाँ स्वास्थ्य सुविधाएँ सीमित हैं और जनसंख्या का बड़ा हिस्सा आजीविका के लिए असंगठित क्षेत्र पर निर्भर है। ऐसे समय में स्थानीय स्वशासन संस्थाएँ, विशेषकर ग्राम पंचायतें, महामारी से निपटने में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में उभरीं। ग्राम पंचायतों ने कोविड-19 के दौरान जागरूकता फैलाने, स्वास्थ्य सेवाओं के समन्वय और सरकारी दिशा-निर्देशों के पालन को सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने लोगों को संक्रमण से बचाव के उपायों जैसे मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और स्वच्छता का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही पंचायतों ने आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी सेविकाओं और स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से संक्रमित व्यक्तियों की पहचान, निगरानी और क्वारंटाइन की व्यवस्था को प्रभावी बनाया। ग्राम पंचायतें ग्रामीण स्तर पर महामारी नियंत्रण की प्रथम पंक्ति में कार्य करती रहीं।
ग्राम पंचायतों ने लॉकडाउन के दौरान गरीब और जरूरतमंद वर्गों को राहत पहुँचाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने राशन वितरण, सामुदायिक रसोई की व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के माध्यम से लोगों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा किया। साथ ही, अन्य राज्यों से लौटे प्रवासी मजदूरों के लिए क्वारंटाइन केंद्र स्थापित किए गए और उनके पुनर्वास हेतु रोजगार के अवसर, विशेषकर मनरेगा के अंतर्गत, उपलब्ध कराए गए। ग्राम पंचायतों ने कोविड-19 संकट के दौरान न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि सामाजिक और आर्थिक स्थिरता बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाई।
Keywords कोविड-19, लॉकडाउन, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था, रोजगार, प्रवासी मजदूर गरीब और जरूरतमंद इत्यादि
Published In Volume 16, Issue 3, March 2025
Published On 2025-03-08

Share this